GautambudhnagarGreater noida news

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेले में सजी काव्य की महफिल,आदिल रशीद की शायरी पर झूम उठे लोग।नीरज नागर ने किया उद्घाटन 

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेले में सजी काव्य की महफिल,आदिल रशीद की शायरी पर झूम उठे लोग।नीरज नागर ने किया उद्घाटन 

ग्रेटर नोएडा। दनकौर स्थित विश्व प्रसिद्ध गुरु द्रोणाचार्य मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर श्री द्रोण गौशाला प्रबंध मेला समिति के तत्वावधान में चल रहे 12 दिवसीय मेले में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन का उद्घाटन दनकौर निवासी नीरज नागर ने किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुरानी परंपराओं को मेले में पुनर्जीवित किया जा रहा है उन्होंने श्री द्रोण गौशाला समिति के प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल व सोनू वर्मा का आभार भी व्यक्त किया । कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष राकेश गर्ग एवं प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल के सानिध्य में हुआ। कवि सम्मेलन का संचालन कवि मुकेश शर्मा ने किया।कवि सम्मेलन में देशभर से आए कवियों ने हास्य, व्यंग्य, श्रृंगार, वीर रस और देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कर देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। प्रसिद्ध कवि मुकेश शर्मा, डॉ. पॉपुलर मेरठी, अनिल अग्रवंशी, आदिल रशीद, जहाज़ देवबंदी, दीपक सैनी, विनोद पाल, अमित शर्मा, मनु वेशाली, मोनिका देहलवी ने महफ़िल को खुशनुमा बना दिया। मशहूर कवि आदिल रशीद की शायरी का लोगों ने पूरा लुत्फ़ उठाया व कवि मुकेश शर्मा ने अपनी चर्चित पंक्तियों के माध्यम से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं हास्य कवियों ने अपनी रचनाओं से जमकर गुदगुदाया। वीर रस की कविताओं ने युवाओं में जोश और उत्साह का संचार किया। श्रृंगार और हास्य रस की प्रस्तुतियों को भी श्रोताओं की खूब वाहवाही मिली। सभी कवियों ने लोगों का दिल जीता।कवि सम्मेलन देर रात तक चला और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने कवियों की शानदार प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

Related Articles

Back to top button