कावेरी ग्रुप ने कावेरी सिटी सेंटर-2 को लेकर किया विशेष आयोजन । कावेरी सिटी सेंटर-1 की सफलता के बाद नई परियोजना की योजनाओं, मार्केटिंग रणनीति और व्यावसायिक संभावनाओं पर हुई चर्चा
कावेरी ग्रुप ने कावेरी सिटी सेंटर-2 को लेकर किया विशेष आयोजन
कावेरी सिटी सेंटर-1 की सफलता के बाद नई परियोजना की योजनाओं, मार्केटिंग रणनीति और व्यावसायिक संभावनाओं पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा, 9 सितंबर। रियल एस्टेट क्षेत्र में सक्रिय कावेरी ग्रुप की ओर से ग्रेटर नोएडा स्थित हिबिस्कस होटल में कावेरी सिटी सेंटर-2 को लेकर विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के निदेशक, परियोजना प्रमुख, सेल्स टीम और डिजिटल टीम के सदस्यों ने हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान आगामी परियोजना की योजनाओं, प्रगति, व्यावसायिक संभावनाओं और भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में कावेरी ग्रुप के डायरेक्टर गिरिश गोयल और देवी राम मावी की विशेष उपस्थिति रही। वहीं, आयोजन का नेतृत्व सेल्स हेड माधवी ठाकुर ने किया। इस दौरान कावेरी सिटी सेंटर-2 की लोकेशन, परियोजना की विशेषताओं, ग्राहक सुविधाओं और बाजार की संभावनाओं पर टीम के सदस्यों ने अपने विचार साझा किए।
ग्रुप की कावेरी सिटी सेंटर-1 परियोजना सफलतापूर्वक पूरी होकर ग्राहकों को सुपुर्द की जा चुकी है। वर्तमान में यहां विभिन्न ब्रांड और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। परियोजना की सफलता के बाद कावेरी ग्रुप अब कावेरी सिटी सेंटर-2 को अपनी अगली प्रमुख परियोजना के रूप में आगे बढ़ा रहा है।
कावेरी सिटी सेंटर-2 ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 क्षेत्र में डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित है। परियोजना में रिटेल शॉप्स, प्रीमियम सर्विस अपार्टमेंट, स्टूडियो अपार्टमेंट और फूड कोर्ट जैसे विकल्प शामिल किए गए हैं। कार्यक्रम में परियोजना की रणनीतिक लोकेशन और यहां उपलब्ध व्यावसायिक अवसरों को लेकर भी चर्चा हुई।
आयोजन के दौरान सेल्स और डिजिटल टीम के बीच बेहतर समन्वय, मार्केटिंग रणनीति, ब्रांड प्रमोशन और आगामी व्यावसायिक लक्ष्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया। ग्रुप प्रबंधन ने कहा कि कावेरी सिटी सेंटर-1 से मिले अनुभव और सफलता को आधार बनाकर कावेरी सिटी सेंटर-2 को आधुनिक व्यावसायिक जरूरतों और बदलते बाजार की मांगों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाया जा रहा है।
ग्रुप का लक्ष्य कावेरी सिटी सेंटर-2 को बेहतर लोकेशन, विविध व्यावसायिक विकल्पों और आधुनिक सुविधाओं के साथ एक आकर्षक व्यावसायिक गंतव्य के रूप में विकसित करना है।




