GautambudhnagarGreater noida news

श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा विजय महोत्सव का आयोजन,भगवान श्रीराम ने किया अहिल्या उद्धार पैर का स्पर्श पाकर शिला बन गई अहिल्या

श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा विजय महोत्सव का आयोजन,भगवान श्रीराम ने किया अहिल्या उद्धार पैर का स्पर्श पाकर शिला बन गई अहिल्या

ग्रेटर नोएडा ।श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा विजय महोत्सव का आयोजन साइट 4 ग्रेनो में किया जा रहा है तीसरे दिन की सुन्दर लीला गणेश वंदना से प्रारम्भ हुई अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल,विशिष्ट अतिथि एसएम राजेश गौतम, बीजेपी पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय चौधरी,एमएलसी प्रत्याशी स्नातक मेरठ सहारनपुर प्रमेन्द्र सिंह भाटीएडवोकेट,अजीत सिंह दौला व अन्य गणमान्य लोगो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था को देखकर कमेटी की खूब प्रंशसा की और कहा हम सबको श्री राम के चरित्र को अपने जीवन में अपनाना चाहिए आने वाली पीढ़ी को रामलीला जैसे कार्यक्रम जरूर देखने चाहिए।महासचिव विजेन्द्र सिंह आर्य ने बताया लीला मन्चन में श्रीराम और लक्ष्मण ऋषि विश्वामित्र के आश्रम में आश्रम वासियों की पीड़ा सुनते हैं उसी समय जनक का दूत आश्रम में आता हैं ऋषि विश्वामित्र को जनक का निमंत्रण देता हैं फिर ऋषि विश्वामित्र और श्री राम और लक्ष्मण जनकपुरी को प्रस्थान करते हैं जनकपुरी जाते हुए मार्ग में गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या का उद्धार भी करते है।कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया विश्वामित्र संग दोनों भाई जनकपुरी में जनक के विश्राम गृह में पहुँचते हैं और राजा जनक उनसे मिलने आते हैं तत्पश्चात दोनों भाई गुरु विश्वामित्र से आज्ञा पाकर जनक बाजार में घूमने जाते हैं और जनकपुर के बाजार का आनंद लेते हैं उसके बाद दोनों भाई संध्या पूजन के लिये पुष्प लेन वाटिका में जाते हैं वाटिका में माता सीता भी सखियों के साथ गौरी पूजन को वाटिका में आती हैं और वाटिका में दोनों की मुलाकात सीता माता से होती हैं उसके बाद माता सीता गौरी माता का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताय कल 15 अक्टूबर को बहुत सुन्दर लीला मंचन होगा जिसमें धनुष यज्ञ , सीता स्वयंवर, लक्ष्मण परशुराम संवाद , जनकपुरी में बारात का स्वागत राम लक्ष्मण भरत शत्रुधन का विवाह , विदाई समारोह आदि लीलाओ का मंचन होगा ।मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कल की लीला में नगरवासियों को अदभुत लीला देखने को मिलेगी जिसमे 50 फिट के धनुष को 55 फिट की ऊँचाई पर खण्डित किया जायेगा यह दर्शय देखने लायक होगा सभी नगर वासी परिवार सहित इस लीला को देखने पहुँचेंइस अवसर पर अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह धर्मपाल प्रधान बिजेन्द्र सिंह आर्य मनोज गर्ग सौरभ बंसल विनोद कसाना हरेंद्र भाटी ओमप्रकाश अग्रवाल कुलदीप शर्मा मुकेश शर्मा के के शर्मा मुकुल गोयल अमित गोयल अतुल जिन्दल, गिरीश जिन्दल, कमल सिंह आर्य,सुनील प्रधान श्यामवीर भाटी, सुभाष चन्देल अजय चेची रामपुर मनोज यादव,अनुज उपाध्याय ,अरुण गुप्ता अंकुर गर्ग,अतुल जैन मोंनु अग्रवाल विकास, रिंकू , दीपक , राहुल नम्बरदार आदि सदस्य उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button