GautamBuddhaUniversityGautambudhnagarGreater noida news

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों ने हायर के विनिर्माण संयंत्र का किया औद्योगिक भ्रमण

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों ने हायर के विनिर्माण संयंत्र का किया औद्योगिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा । गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने ग्रेटर नोएडा स्थित प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड हायर के विनिर्माण संयंत्र का औद्योगिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक विनिर्माण प्रक्रियाओं, औद्योगिक तकनीकों तथा वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। यह भ्रमण डीन डॉ. कीर्ति पाल, डॉ. सतपाल शर्मा एवं डॉ. एम. ए. अंसारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने एयर कंडीशनर (एसी) के निर्माण से संबंधित विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने संयंत्र में फिन्स निर्माण, कॉपर यूनिट तथा आउटडोर यूनिट के उत्पादन की आधुनिक प्रक्रियाओं को समझा। साथ ही, विद्यार्थियों ने उद्योग में उपयोग की जा रही उन्नत तकनीकों, उत्पादन प्रणाली और विनिर्माण संबंधी कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

इस औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक परिस्थितियों में समझने का अवसर मिला। इससे उन्हें इंजीनियरिंग के विभिन्न सिद्धांतों के औद्योगिक अनुप्रयोगों को जानने तथा तकनीकी दक्षता विकसित करने में मदद मिली।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. हरिश्चंद्र ठाकुर, डॉ. ओमवीर सिंह एवं इंजी. हर्षिता मिश्रा भी उपस्थित रहे।डॉ. ओमवीर सिंह ने कहा की इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने, उनके व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत करने तथा उन्हें भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जीबीयू द्वारा ऐसे शैक्षणिक प्रयासों के माध्यम से अकादमिक शिक्षा और उद्योग के बीच समन्वय को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button