विधान परिषद चुनाव: पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
विधान परिषद चुनाव: पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
गौतमबुद्धनगर में 13 मतदान केंद्रों के 42 मतदेय स्थलों पर शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा मतदान, अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ग्रेटर नोएडा। विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर में मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मतदान कार्मिकों, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से संवाद किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आईआईटी रुड़की, ग्रेटर नोएडा, पंचशील बालक इंटर कॉलेज, सेक्टर-91, नोएडा और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-39, नोएडा सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था और मतदाताओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया।जनपद में कुल 13 मतदान केंद्रों पर 42 मतदेय स्थल बनाए गए थे। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 25 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 17 मतदेय स्थल शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चला।पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं को निर्भीक और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।इस अवसर पर एडिशनल सीपी राजीव नारायण मिश्रा, उप जिलाधिकारी दादरी अभिनेंद्र सिंह सहित जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।




