ग्रेटर नोएडा में 24 अक्टूबर को होगा GRENO 3.0, BNI के पांचवें चैप्टर ‘AMIGOS’ का हुआ शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा में 24 अक्टूबर को होगा GRENO 3.0, BNI के पांचवें चैप्टर ‘AMIGOS’ का हुआ शुभारंभ
BNI ग्रेटर नोएडा के नेटवर्क से अब तक 425 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार, कार्यक्रम में 600 उद्यमियों और पेशेवरों के शामिल होने की उम्मीद

ग्रेटर नोएडा। उद्यमियों और कारोबारियों को नए व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से BNI ग्रेटर नोएडा की ओर से 24 अक्टूबर को उदमन होटल में ‘GRENO 3.0’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण BNI के पांचवें चैप्टर ‘AMIGOS’ का शुभारंभ होगा। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन में करीब 600 उद्यमियों, व्यवसायियों और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों के शामिल होने की उम्मीद है।
गुरुवार को उदमन होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में BNI ग्रेटर नोएडा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सौरभ सिंघल और रीजनल टीम ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि BNI ग्रेटर नोएडा के नेटवर्क से जुड़े 200 से अधिक रेफरल पार्टनर्स के माध्यम से अब तक 425 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार उत्पन्न हुआ है।
वर्तमान में BNI ग्रेटर नोएडा के ACE, Alpha, Arrow और Achievers चैप्टर सक्रिय हैं। पांचवें चैप्टर AMIGOS के शुभारंभ से नेटवर्क का विस्तार होगा और अधिक उद्यमियों को आपसी सहयोग तथा रेफरल के माध्यम से कारोबार बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में जुटेंगे प्रमुख वक्ता और अतिथि
GRENO 3.0 में बिजनेसवर्ल्ड और एक्सचेंज4मीडिया से जुड़े डॉ. अनुराग बत्रा तथा प्रसिद्ध लेखक और पौराणिक कथाओं के व्याख्याकार देवदत्त पटनायक प्रमुख वक्ताओं के रूप में शामिल होंगे। आयोजन में डॉ. सुनील के. को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा बलजीत गिल, पवन बंसल सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों और BNI नेतृत्वकर्ताओं की भागीदारी भी प्रस्तावित है।कार्यक्रम के दौरान वन-टू-वन बिजनेस कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को एक-दूसरे के व्यवसाय, सेवाओं और संभावित साझेदारियों को समझने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही व्यावसायिक नेटवर्किंग, उपलब्धियों की प्रस्तुति, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
स्थानीय कारोबार को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
BNI का उद्देश्य विश्वास, आपसी सहयोग और रेफरल आधारित नेटवर्किंग के जरिए कारोबारियों को नए अवसर उपलब्ध कराना है। GRENO 3.0 के माध्यम से ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के उद्यमियों को अपने संपर्क बढ़ाने, अनुभव साझा करने और संभावित व्यावसायिक साझेदारियां विकसित करने का मंच मिलेगा।आयोजन को BD Green Developers & Promoters, Moonlit Infra, Rama Steels–Anandrat Group, Hapur Hyundai सहित विभिन्न कंपनियों और व्यावसायिक संस्थानों का सहयोग प्राप्त हुआ है।
GRENO 3.0 का आयोजन 24 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से उदमन होटल, ग्रेटर नोएडा में होगा। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम का लक्ष्य उद्यमियों के बीच सहयोग की संस्कृति को मजबूत करना और क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को नए अवसर प्रदान करना है।




