शिवराज शर्मा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया खेल दिवस, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा । बिलासपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का हौसला
शिवराज शर्मा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया खेल दिवस, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बिलासपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

बिलासपुर। बिलासपुर स्थित शिवराज शर्मा इंटरनेशनल स्कूल में 27 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय के सचिव कपिल देव शर्मा, प्रधानाचार्या डॉ. विनिता कौशिक, चंद्रशेखर शर्मा, चंदपाल कौशिक, बलबीर नागर, मोहित शर्मा, संदीप गोयल, राधा कृष्ण गर्ग, पुनीत अग्रवाल, प्रतीक शर्मा, सचिन कुमार (पीईटी), हेमलता, सार्थक शर्मा एवं तरुण शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की कवरेज और बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए पत्रकार बंधु शफी मौहम्मद सैफी , नंद गोपाल वर्मा, हरी बाबा एवं घनश्याम पाल भी मौजूद रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।





