GautambudhnagarGreater noida news

द्रोणाचार्य कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न स्पर्धाओं में जीते पदक

द्रोणाचार्य कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न स्पर्धाओं में जीते पदक

दनकौर। श्री द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज, दनकौर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, शारीरिक क्षमता और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स एवं उप-प्राचार्या व आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. रश्मि गुप्ता ने किया। प्रतियोगिताओं का संचालन खेल प्रभारी अमित नागर के निर्देशन में हुआ।दौड़ प्रतियोगिताओं में बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में काजल ने प्रथम, रितिका नागर ने द्वितीय और नाजिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में ऋतिक प्रथम, प्रिंस द्वितीय और अभिजीत तृतीय रहे। वहीं 200 मीटर दौड़ में मनीष भाटी ने पहला, राजीव ने दूसरा और मोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया।लंबी कूद के बालक वर्ग में मनीष भाटी प्रथम, ऋतिक द्वितीय और अनुज तृतीय रहे। बालिका वर्ग में ऋतिका नागर ने प्रथम, मनु ने द्वितीय और करीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद के बालक वर्ग में ऋतिक प्रथम, विकास द्वितीय और अनुज तृतीय रहे। बालिका वर्ग में कनिष ने पहला, जिया ने दूसरा और दीपांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया।कैरम प्रतियोगिता के बालक वर्ग में हरिओम प्रथम और विकास द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में तनु ने प्रथम, ऋतिका शर्मा ने द्वितीय और दीपांशी ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बीबीए एवं बीसीए की संयुक्त टीम विजेता रही, जबकि बीएससी की टीम उपविजेता बनी।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। प्रतियोगिता का अंतिम दिन भी विभिन्न खेल स्पर्धाओं के नाम रहेगा।

Related Articles

Back to top button