GautambudhnagarGreater noida news

संविधान दिवस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ

संविधान दिवस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ

टेकजोन-4 और नॉलेज पार्क-4 में आयोजित हुए कार्यक्रम, संविधान के मूल्यों और आदर्शों का पालन करने का लिया संकल्प

ग्रेटर नोएडा। संविधान दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से टेकजोन-4 और नॉलेज पार्क-4 स्थित कार्यालयों में शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा रखने तथा उसके मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन-4 स्थित प्राधिकरण कार्यालय में एसीईओ नूपुर गोयल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर महाप्रबंधक एके सिंह, तहसीलदार सचेंद्र बहादुर सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार और प्रभात शंकर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद एसीईओ नूपुर गोयल ने जनसुनवाई भी की। इस दौरान सेक्टर-3 के निवासियों ने जलापूर्ति की समस्या उठाई। एसीईओ ने जल विभाग को नई पानी की लाइन डालकर समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ प्रबंधक जल राजेश कुमार ने बताया कि सेक्टर-3 में पानी की लाइन डालने के लिए वर्क अवार्ड किया जा चुका है और एक सप्ताह के भीतर काम शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा टेकजोन-4 में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए।

वहीं, संविधान दिवस के उपलक्ष्य में नॉलेज पार्क-4 स्थित प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में भी शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां ओएसडी अभिषेक पाठक, गिरीश कुमार झा, मुकेश कुमार सिंह, डीजीएम वित्त सुधीर गंगवार, प्रभारी महाप्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार और वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्राधिकरण के इन कार्यक्रमों के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने तथा उसके आदर्शों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Back to top button