एस. डी. आर. वी. कॉन्वेंट स्कूल के छात्र प्रयान प्रांतिक सामल का ओडिशा अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन
एस. डी. आर. वी. कॉन्वेंट स्कूल के छात्र प्रयान प्रांतिक सामल का ओडिशा अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन

ग्रेटर नोएडा। एस. डी. आर. वी. कॉन्वेंट स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र प्रयान प्रांतिक सामल ने अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट सत्र 2026-27 की प्रतिष्ठित कूच बिहार ट्रॉफी के लिए ओडिशा की अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम में हुआ है। उन्हें प्रतियोगिता के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम में जगह मिली है।
प्रयान ने अपने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और क्रिकेट के प्रति समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। उनके चयन को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या गार्गी घोष कान्सबनिक ने प्रयान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां विद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं। यह सफलता कठिन परिश्रम, सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
विद्यालय परिवार ने भी प्रयान को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह आगामी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर ओडिशा और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।





