GautambudhnagarGreater noida news

डैक्स इंडिया इंडस्ट्रीज में महिलाओं के लिए निःशुल्क कैंसर जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित

डैक्स इंडिया इंडस्ट्रीज में महिलाओं के लिए निःशुल्क कैंसर जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित

ग्रेटर नोएडा। कासना साइट-5 स्थित डैक्स इंडिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड परिसर में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क कैंसर जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डैक्स इंडिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड एवं रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य महिला कर्मचारियों को कैंसर के प्रति जागरूक करना, समय रहते जांच कराने के महत्व को समझाना तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया।

आयोजकों ने बताया कि महिलाओं को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच के लिए प्रोत्साहित करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। इस प्रकार के आयोजन महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर अनिल खुराना, हेमंत सेंगर, संजय सरोवर, दीपक श्रीवास्तव, तरुण भाटी एवं प्रज्ञा गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button