GautambudhnagarGreater noida news

बाल दिवस पर क्वीन्स कार्मेल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया प्रधानमंत्री संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण

बाल दिवस पर क्वीन्स कार्मेल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया प्रधानमंत्री संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा। बाल दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा स्थित क्वीन्स कार्मेल स्कूल में विद्यार्थियों के उत्साह, प्रतिभा और जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक परिवार ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनकी उपलब्धियों और प्रतिभा पर गर्व व्यक्त किया।बाल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय की ओर से कक्षा छह से ऊपर के विद्यार्थियों के लिए नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को देश के विभिन्न प्रधानमंत्रियों के जीवन, उनके कार्यकाल, योगदान और ऐतिहासिक उपलब्धियों को करीब से जानने का अवसर मिला।संग्रहालय में प्रदर्शित रोचक जानकारियों और आधुनिक तकनीक पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत के इतिहास, लोकतांत्रिक व्यवस्था और देश की विकास यात्रा को समझा। इस भ्रमण ने विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करने के साथ ही उनमें इतिहास के प्रति रुचि और नई चीजें जानने की जिज्ञासा भी बढ़ाई।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक अनुभव से सीखने के लिए प्रेरित करना है। विद्यालय का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी एक जिज्ञासु, जागरूक और आजीवन सीखने वाला नागरिक बने।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भ्रमण का भरपूर आनंद लिया। सीखने, खोजने और नई यादें संजोने से भरा यह दिन उनके लिए बेहद यादगार रहा।

Related Articles

Back to top button