GautambudhnagarGreater noida news

एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली की धूम, ‘मंथन से सृजन तक’ नाट्य प्रस्तुति ने दिया ज्ञान और सद्भाव का संदेश

एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली की धूम, ‘मंथन से सृजन तक’ नाट्य प्रस्तुति ने दिया ज्ञान और सद्भाव का संदेश

ग्रेटर नोएडा। एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली के पावन अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भक्ति गीतों, आकर्षक रंगोलियों, मनमोहक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलमय प्रार्थना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से दीपावली के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व को दर्शाया। विद्यालय परिसर में बनाई गई आकर्षक रंगोलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘मंथन से सृजन तक’ शीर्षक से प्रस्तुत विशेष नाट्य मंचन रहा। इसमें विद्यार्थियों ने समुद्र मंथन की पौराणिक कथा, भगवान विष्णु के कूर्म अवतार, चौदह रत्नों की प्राप्ति और माता लक्ष्मी के प्राकट्य का प्रभावशाली मंचन किया। प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामूहिक प्रयास, धैर्य, सद्भाव और सकारात्मक सोच का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन धर्मवीर सिंह और डायरेक्टर प्रीति चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं, वाइस चेयरमैन एस.के. बंसल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में ज्ञान, दयालुता और स्वच्छता के तीन दीप जलाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ज्ञान अज्ञानता को दूर करता है, दयालुता प्रेम और करुणा बढ़ाती है तथा स्वच्छता स्वस्थ एवं सुंदर समाज के निर्माण में सहायक होती है।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या नैना गुप्ता ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, प्रेम, दया, स्वच्छता और सद्भाव के प्रकाश से जीवन को रोशन करने का अवसर है।

Related Articles

Back to top button