बीएलकेजीएनआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फ्रेशर्स पार्टी ‘नवसंगम 2K26’ का भव्य आयोजन, पंजाबी गायक गुरु ने अपनी प्रस्तुति से बांधा समां
बीएलकेजीएनआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फ्रेशर्स पार्टी ‘नवसंगम 2K26’ का भव्य आयोजन, पंजाबी गायक गुरु ने अपनी प्रस्तुति से बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। बीएलकेजीएनआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा की ओर से नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत में भव्य फ्रेशर्स पार्टी ‘नवसंगम 2K26’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईपीयू), जीएनआईटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट (जीएनआईटीसीएम) और जीएनआईटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी (जीएनआईटीसीपी) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, प्रतिभा, मनोरंजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का शानदार संगम देखने को मिला।कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन बीएल गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बड़े सपने देखने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और जीवन में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), नई दिल्ली के पुलिस उपाधीक्षक लाल बहार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने जीवन में ईमानदारी, जिम्मेदारी और समर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय में उप महानिदेशक राजेंद्र भाटी ने विद्यार्थियों को उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। नीलम भाटी ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं, प्रबंधन समिति की सदस्य नेहा गुप्ता और विकास गुप्ता की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
पंजाबी गायक गुरु की प्रस्तुति ने मचाया धमाल
‘नवसंगम 2K26’ का सबसे बड़ा आकर्षण मशहूर पंजाबी गायक गुरु की लाइव प्रस्तुति रही। गुरु ने अपनी शानदार आवाज और ऊर्जावान अंदाज से पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। उन्होंने अपने लोकप्रिय गाने ‘निरा इश्क’ और ‘बिल्लियां’ की प्रस्तुति देकर विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक के साथ विद्यार्थियों ने भी सुर मिलाए और जमकर आनंद लिया। पूरा परिसर तालियों, संगीत और उत्साह से गूंज उठा।गुरु की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया और वह शाम के मुख्य आकर्षण रहे।
मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
कार्यक्रम के दौरान आयोजित मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता ने भी खूब आकर्षित किया। इसमें नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा, व्यक्तित्व और मंच पर प्रस्तुति देने की क्षमता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के विजेताओं में
जीएनआईटीसीएम (एमबीए): मिस्टर फ्रेशर – रितिक, मिस फ्रेशर – गुंजन।
ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईपीयू): मिस्टर फ्रेशर – मयंक, मिस फ्रेशर – सृष्टि पांडा।
जीएनआईटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी: मिस्टर फ्रेशर – अभिजीत, मिस फ्रेशर – सुरभि रहे।संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना और पढ़ाई के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता एवं संवाद कौशल विकसित करना रहा।कार्यक्रम का समापन उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। ‘नवसंगम 2K26’ नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए नई दोस्ती, नए अनुभवों और नई उम्मीदों की यादगार शुरुआत साबित हुआ।




