GautambudhnagarGreater noida news

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले सत्येंद्र नागर, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले सत्येंद्र नागर, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

 

ग्रेटर नोएडा। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

सत्येंद्र नागर के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उन्हें 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी मेहनत और सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने, विपक्ष के दावों का तथ्यों के आधार पर जवाब देने और विशेष रूप से युवाओं के बीच जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही लखनऊ में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मिशन 2027 का आगाज करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। ऐसे में इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया एवं राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश छाबड़ी (जेपी भाई) भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button