तर्क फाउंडेशन द्वारा कौशल विकास एवं रोजगार मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन | रोजगार मेले में 2000 से अधिक पदों पर भर्ती के अवसर, विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
तर्क फाउंडेशन द्वारा कौशल विकास एवं रोजगार मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन
रोजगार मेले में 2000 से अधिक पदों पर भर्ती के अवसर, विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

ग्रेटर नोएडा।उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत आगामी 2 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले जेवर विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले के दृष्टिगत तर्क फाउंडेशन (Tarq Foundation) की सीनियर एसोसिएट कु. मानसी शर्मा द्वारा श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज, दनकौर के एकलव्य सभागार में एक दिवसीय कौशल विकास एवं रोजगार मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम कॉलेज के सचिव रजनीकान्त अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समन्वय कॉलेज की उपप्राचार्या एवं आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक डॉ. रश्मि गुप्ता के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में कु. मानसी शर्मा ने छात्र-छात्राओं को रोजगार मेले की पंजीकरण प्रक्रिया, रिज्यूमे निर्माण, साक्षात्कार की तैयारी, संवाद कौशल तथा विभिन्न कंपनियों की चयन प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आवश्यक रोजगारपरक कौशल विकसित करने तथा आत्मविश्वास के साथ साक्षात्कार में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्ध नगर द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले में 2000 से अधिक पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। यह मेला युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा उनके कौशल और योग्यता के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।इस अवसर पर कॉलेज के सचिव रजनीकान्त अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं प्रवक्तागण की सहभागिता रही।




