GautambudhnagarGreater noida news

कालेज ऑफ एजुकेशन बिलासपुर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, शोभा ने हासिल किया प्रथम स्थान

कालेज ऑफ एजुकेशन बिलासपुर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, शोभा ने हासिल किया प्रथम स्थान

ग्रेटर नोएडा। कालेज ऑफ एजुकेशन, बिलासपुर में 28 अक्टूबर 2026 को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मेहंदी के नए और पारंपरिक डिजाइनों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और कला का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में शोभा ने प्रथम, तराना ने द्वितीय, ऋषिका ने तृतीय तथा संजना ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. निधि शुक्ला ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही प्रतियोगिता में शामिल अन्य सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उनमें कलात्मक कौशल का विकास करना था। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button