GautambudhnagarGreater noida news

हरलाल स्कूल ऑफ लॉ में इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन, शिवम की टीम ने जीता खिताब

हरलाल स्कूल ऑफ लॉ में इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन, शिवम की टीम ने जीता खिताब

ग्रेटर नोएडा। हरलाल स्कूल ऑफ लॉ, HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा में 27 और 28 अक्टूबर को इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विधि विद्यार्थियों ने कानूनी शोध, तर्क-वितर्क, वकालत और न्यायालय में प्रभावी प्रस्तुतीकरण की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक न्यायालयीन प्रक्रिया से परिचित कराना और उनके पेशेवर कौशल को विकसित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एच.एस. बंसल, सेक्रेटरी अनिल बंसल, जॉइंट सेक्रेटरी अनमोल बंसल, ग्रुप डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. विक्रांत चौधरी और प्रिंसिपल डॉ. रमा दत्त उपस्थित रहे।प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता अनुज द्विवेदी और अधिवक्ता आदित्य प्रताप सिंह ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया और अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को विधिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में इन प्रतिभागियों ने हासिल किए प्रमुख पुरस्कार

प्रतियोगिता में एलएलबी की शिवम, नित्तिन और रितु की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि बीए एलएलबी की कन्हैया, नंदनी और साक्षी की टीम उपविजेता रही।

व्यक्तिगत एवं अन्य श्रेणियों में एलएलबी के शिवम ठाकुर को बेस्ट मूटर चुना गया। बीए एलएलबी के कन्हैया और खुशी को बेस्ट रिसर्चर का पुरस्कार मिला, जबकि आयुषी, अनुष्का और रचना की टीम ने बेस्ट मेमोरियल का पुरस्कार हासिल किया।प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को न्यायालयीन प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव मिला। साथ ही उनकी शोध क्षमता, तार्किक सोच, आत्मविश्वास और प्रभावी संवाद कौशल को मजबूत करने का अवसर मिला।

इस आयोजन के जरिए हरलाल स्कूल ऑफ लॉ ने गुणवत्तापूर्ण विधिक शिक्षा प्रदान करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को भविष्य में एक कुशल और जिम्मेदार विधिक पेशेवर बनने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button