ग्रेटर नोएडा में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने धूमधाम से मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
ग्रेटर नोएडा में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने धूमधाम से मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर ग्रेटर नोएडा स्थित पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में भव्य समारोह एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे समाज के हजारों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष, त्याग और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत चौधरी ने किया, जबकि अध्यक्षता रामप्रकाश मावी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, राज्यसभा सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, राज्यसभा सांसद एवं पंजाब प्रभारी अलका गुर्जर, क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर सहित कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं।
इसके अलावा जेपी छावड़ी, राजस्थान के विधायक उदयलाल भड़ाना, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ. नचिकेत पटेल, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैसला, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राजस्थान के पूर्व विधायक गोपीचंद गुर्जर सहित अनेक पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।समारोह को संबोधित करते हुए कलराज मिश्र ने कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने और समाज को नई दिशा देने के लिए आगे आने का आह्वान किया।राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश की 562 रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं से समाज की ताकत बनकर देश और समाज का नाम रोशन करने की अपील की।राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर ने गुर्जर समाज के ऐतिहासिक बलिदानों और वीरांगनाओं के योगदान को याद किया। उन्होंने माता पन्नाधाय और वीरांगना रामप्यारी गुर्जरी का उल्लेख करते हुए महिलाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेश शर्मा ने गुर्जर समाज के गौरवशाली इतिहास की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें गुर्जर क्षेत्र में 44 वर्षों से जो सम्मान और अपनापन मिला है, उसके लिए वह हमेशा समाज के आभारी रहेंगे। अन्य अतिथियों ने भी सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज की एकता, शिक्षा और प्रगति के लिए कार्य करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मैनेजर बलबीर सिंह आर्य (तिलपता), देवेंद्र आर्य, निर्मल तंवर भाटी, बबिता नागर, सोनिका नागर सहित अन्य प्रतिभाएं शामिल रहीं।कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कामिनी गुर्जर, राष्ट्रीय सलाहकार महिला धनश्री पाटिल, 18 प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य, उत्तर प्रदेश के 28 जिलों के जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष चेनपाल प्रधान, देवेंद्र कसाना, नीलम सिंह नगर, शेर सिंह भाटी, विवेक बैसला, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शिवकुमार, चौधरी रवि टाइगर, चौधरी श्याम सिंह गुर्जर, रविंद्र प्रधान, सुशील अवाना, प्रदीप तोमर, दिलशाद भाटी, धर्मराज बैसोया, शिवा भाटी और सतवीर गुर्जर सहित अनेक पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष कैप्टन पंचशील गुर्जर एवं जिला कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार नागर और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।




