दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में स्वर्गीय डॉ. हेमा शर्मा स्मृति टूर्नामेंट का आयोजन, 100 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में स्वर्गीय डॉ. हेमा शर्मा स्मृति टूर्नामेंट का आयोजन, 100 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-III, ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को स्वर्गीय डॉ. हेमा शर्मा स्मृति टूर्नामेंट का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। बचपन की खुशियों, खेल भावना और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक नन्हे विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
टूर्नामेंट के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सीख मिली। बच्चों के उत्साह और उमंग से विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका कंचन कुमारी ने कहा कि बचपन जीवन का सबसे अनमोल समय है। इसे खेल, रचनात्मकता और आनंदपूर्ण अनुभवों से समृद्ध बनाना जरूरी है। खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वर्गीय डॉ. हेमा शर्मा की स्मृति में आयोजित इस टूर्नामेंट को बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।
कार्यक्रम के दौरान कैप्टन (डॉ.) अनुभा राठौर ने विद्यालय की नई प्रधानाचार्या के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। उन्होंने बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाले सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के निर्माण की प्रतिबद्धता जताई।स्वर्गीय डॉ. हेमा शर्मा की स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट उनके शिक्षा के प्रति समर्पण और बच्चों के सर्वांगीण विकास के सपने को समर्पित रहा। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।टूर्नामेंट ने बच्चों को खेल के साथ सीखने, आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने का यादगार अवसर प्रदान किया।





