GautambudhnagarGreater noida news

सीबीएसई एक्सपीरियंस सेंटर की शैक्षिक यात्रा पर पहुंचे एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल के छात्र, तकनीक के जरिए सीखा शिक्षा का नया स्वरूप

सीबीएसई एक्सपीरियंस सेंटर की शैक्षिक यात्रा पर पहुंचे एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल के छात्र, तकनीक के जरिए सीखा शिक्षा का नया स्वरूप

ग्रेटर नोएडा। एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई एक्सपीरियंस सेंटर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को आधुनिक तकनीक और अनुभवात्मक शिक्षण पद्धति के माध्यम से शिक्षा के नए आयामों को समझने का अवसर मिला।

भ्रमण के दौरान छात्रों ने वर्चुअल रियलिटी (वीआर) तकनीक का अनुभव किया और इमर्सिव डिजिटल डिस्प्ले सहित विभिन्न आधुनिक शिक्षण सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने तकनीकी नवाचारों को करीब से देखा और समझा कि किस प्रकार तकनीक शिक्षा को अधिक रोचक, प्रभावी और व्यावहारिक बना सकती है।इस शैक्षिक यात्रा ने छात्रों की जिज्ञासा और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के साथ उन्हें नवाचार और आधुनिक शिक्षा के महत्व से भी परिचित कराया। स्कूल की ओर से इस यात्रा को छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और यादगार अनुभव बताया गया।

Related Articles

Back to top button