GautambudhnagarGreater noida news

ग्राम पंचायतन इनायतपुर में धूमधाम से मनाया गया रामबोले हनुमान जी का द्वितीय वार्षिक महोत्सव, कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति हुए शामिल

ग्राम पंचायतन इनायतपुर में धूमधाम से मनाया गया रामबोले हनुमान जी का द्वितीय वार्षिक महोत्सव, कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा। ग्राम पंचायतन इनायतपुर में परम श्रद्धेय रामबोले हनुमान जी का द्वितीय वार्षिक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति (होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री) मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान आयोजकों एवं ग्रामवासियों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ी। इसके साथ ही समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।इस अवसर पर महाराज संभव अनुपम दास महाराज जी की उपस्थिति विशेष रही। वहीं ग्राम कमेटी की ओर से आदेश शर्मा (पूर्व कासना मंडल अध्यक्ष, भाजपा), जयकरण ठेकेदार, देवदत्त शर्मा, संतवीर भाटी और संजय अधाना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजन के दौरान पवनपुत्र हनुमान जी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और धार्मिक आस्था को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

अंत में आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को सफल और भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दी गई

Related Articles

Back to top button