महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की राष्ट्रीय मंत्री मंजुला दुबे ने पुलिस अधिकारियों से की मुलाकात, किया सम्मानित
महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की राष्ट्रीय मंत्री मंजुला दुबे ने पुलिस अधिकारियों से की मुलाकात, किया सम्मानित
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना, डीसीपी बलवंत चौधरी और एसीपी प्रवीण कुमार सिंह को भेंट किया सराहना पत्र व स्मृति चिह्न

नोएडा/गाजियाबाद, 3 नवंबर। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की राष्ट्रीय मंत्री मंजुला दुबे ने महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों को लेकर गाजियाबाद के डीसीपी बलवंत चौधरी और गौतमबुद्ध नगर के एसीपी प्रवीण कुमार सिंह से अलग-अलग शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंजुला दुबे ने उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम, महिला अधिकारों के संरक्षण और जनजागरूकता के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने दोनों पुलिस अधिकारियों को सराहना पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।मंजुला दुबे ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण एक सभ्य एवं मजबूत समाज की पहचान है। मिशन शक्ति अभियान महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा की भावना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने पुलिस प्रशासन की सक्रियता एवं संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि विश्व हिन्दू रक्षा परिषद महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ता नितिन पांडेय, राघव शर्मा, मंजू बजाज, सपना चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




