GautambudhnagarGreater noida news

रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच एवं आयुष्मान कार्ड सहायता शिविर, 110 से अधिक लोगों की हुई जांच

रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच एवं आयुष्मान कार्ड सहायता शिविर, 110 से अधिक लोगों की हुई जांच

22 पात्र लाभार्थियों के बनाए गए आयुष्मान भारत कार्ड, पांच लाख रुपये तक के उपचार का मिलेगा लाभ

ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा ने इंडिया आई इंस्टीट्यूट के सहयोग से पूर्वांचल सिल्वर सिटी एवं पूर्वांचल हाइट सोसाइटी में निःशुल्क नेत्र जांच एवं आयुष्मान कार्ड सहायता शिविर का सफल आयोजन किया। शिविर में 110 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई, जबकि 22 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान भारत कार्ड बनवाए गए। इन कार्डों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

शिविर में रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा की ओर से रोटेरियन मोहित बंसल, शुभम सिंघल, कपिल गर्ग, हर्ष गुप्ता एवं प्रमोद खनीजो उपस्थित रहे। विशेष रूप से रोटेरियन प्रमोद खनीजो, जो इंडिया आई इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर हैं, संस्थान की देशभर में संचालित गतिविधियों एवं कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्यों ने इंडिया आई इंस्टीट्यूट की पूरी टीम का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना क्लब का प्रमुख उद्देश्य है। इस प्रकार के सेवा प्रकल्प भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button