राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा अभियान को मिला डॉ. हाजी शकील सैफी का समर्थन, विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने का किया ऐलान
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा अभियान को मिला डॉ. हाजी शकील सैफी का समर्थन, विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने का किया ऐलान

ग्रेटर नोएडा। अल्फा कमर्शियल बेल्ट स्थित कार्यालय में डॉ. हाजी शकील सैफी के भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ल्ड पीस हार्मनी के अध्यक्ष, सैफी हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष एवं दुबई स्थित सैफी फिल्म एलएलसी के निदेशक डॉ. हाजी शकील सैफी का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। उनके साथ उनके पुत्र मोहम्मद हमजा सैफी भी मौजूद रहे, जो युवा इकाई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।कार्यक्रम के दौरान डॉ. हाजी शकील सैफी ने ह्यूमन वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा के पोर्टल का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने पोर्टल की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल देशभर के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर है।उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा अभियान में भाग लें और छात्रवृत्ति राशि का लाभ उठाकर अपने भविष्य को बेहतर बनाएं। साथ ही उन्होंने सोसाइटी के सभी सम्मानित सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए अभियान की सफलता के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।डॉ. हाजी शकील सैफी ने यह भी घोषणा की कि वर्ल्ड पीस हार्मनी संस्था के माध्यम से भी इस राष्ट्रीय छात्रवृत्ति अभियान से जुड़कर सफल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से जरूरतमंद और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।




