ग्राम रायपुर बांगड़ में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता
ग्राम रायपुर बांगड़ में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

ग्रेटर नोएडा। आम आदमी पार्टी गौतमबुद्धनगर की ओर से ग्राम रायपुर बांगड़ में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताते हुए आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।ग्रामीणों में पार्टी के प्रति बढ़ते उत्साह के पीछे जिला संगठन मंत्री स्वाति सिन्हा द्वारा गांव की जनसमस्याओं को लगातार उठाना और उनके समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों को अहम माना जा रहा है। उनके प्रयासों से गांव में स्ट्रीट लाइट की समस्या के समाधान की दिशा में काम शुरू हुआ है। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था में सुधार को लेकर भी लगातार आवाज उठाई जा रही है।कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष परशुराम चौधरी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्रीपाल कराना, जेवर विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, जिला संगठन मंत्री स्वाति सिन्हा, दीक्षित सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य जनता के बीच रहकर उनकी आवाज बनना और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करना है।





