GautambudhnagarGreater noida news

स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल में गूँजी पंडित रोनू मजूमदार की बाँसुरी, विद्यार्थियों ने लिया शास्त्रीय संगीत का आनंद

स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल में गूँजी पंडित रोनू मजूमदार की बाँसुरी, विद्यार्थियों ने लिया शास्त्रीय संगीत का आनंद

तबले पर पंडित मिथिलेश कुमार झा ने दी शानदार संगत, भारतीय संस्कृति और संगीत की परंपरा से रूबरू हुए विद्यार्थी

ग्रेटर नोएडा। स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में 17 नवंबर 2026 को SPIC MACAY के सहयोग से भारतीय शास्त्रीय संगीत पर आधारित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त बाँसुरी वादक पंडित रोनू मजूमदार ने अपनी मधुर बाँसुरी की धुनों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं तबले पर पंडित मिथिलेश कुमार झा ने अपनी शानदार संगत से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।बाँसुरी और तबले की मधुर जुगलबंदी ने पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया। इस दौरान विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा, सुर, ताल और लय की बारीकियों को करीब से समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और संगीत एवं कला के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय का यह आयोजन उसके 3सी मॉडल (चरित्र, दक्षता एवं करियर उन्मुखता) को भी सार्थक रूप से प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री ज्योति राणा ने दोनों महान कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ कला के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता भी विकसित करते हैं।कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्कृति, कला और संस्कार भी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं।

स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल का संकल्प है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और कला की समृद्ध विरासत से भी जोड़कर उनका सर्वांगीण विकास किया जाए।

Related Articles

Back to top button