दुजाना गांव में समाजसेवी एवं शिक्षाविद डॉ. ओमपाल प्रधान की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
दुजाना गांव में समाजसेवी एवं शिक्षाविद डॉ. ओमपाल प्रधान की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दुजाना गांव में प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं शिक्षाविद स्वर्गीय डॉ. ओमपाल प्रधान की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों सामाजिक, राजनीतिक एवं गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।डॉ. ओमपाल प्रधान ने क्षेत्र में शिक्षा एवं खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने समाजहित में उल्लेखनीय कार्य किए और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। वर्तमान में उनकी पत्नी अप्रीत कौर नागर बिसरख ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख हैं।कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि डॉ. ओमपाल प्रधान का असमय निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए जो कार्य किए, उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं, औद्योगिक मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि उनके सुपुत्र श्यामेंद्र प्रधान निरंतर उनके विचारों और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।इस अवसर पर उनके सुपुत्र एवं भाजपा नेता श्यामेंद्र ओमपाल प्रधान, औद्योगिक मंत्री जसवंत सिंह सैनी, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, हापुड़ की चेयरमैन रेखा नागर, बागपत के चेयरमैन जय किशोर, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, गजेंद्र मावी, रकम सिंह भाटी, पवन नागर बबली, अजमेंद्र प्रधान एवं डॉ. भूपेंद्र नागर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।





