जीएनआईओटी और टुक्सी ग्लोबल सॉल्यूशन के बीच हुआ समझौता, विद्यार्थियों को मिलेगा औद्योगिक प्रशिक्षण का अवसर
जीएनआईओटी और टुक्सी ग्लोबल सॉल्यूशन के बीच हुआ समझौता, विद्यार्थियों को मिलेगा औद्योगिक प्रशिक्षण का अवसर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (जीएनआईओटी) के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग ने नोएडा की कंपनी टुक्सी ग्लोबल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ शैक्षणिक एवं औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 25 नवंबर 2026 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।इस साझेदारी का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक प्रशिक्षण और कौशल विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इसके तहत संयुक्त तकनीकी कार्यशालाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम, औद्योगिक परियोजनाएं और तकनीकी परामर्श जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।समझौते के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं के उपकरणों के रखरखाव, हार्डवेयर स्थापना, तकनीकी संयोजन और परीक्षण से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को औद्योगिक कार्यप्रणाली समझने और किताबी ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों में लागू करने का अवसर प्राप्त होगा।
संस्थान के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ओझा के मार्गदर्शन में यह पहल की गई। संस्थान प्रबंधन ने इस साझेदारी को विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक कौशल और व्यावसायिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।





