विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया अधिवक्ताओं के चैंबर के प्रथम तल का उदघाटन।
विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया अधिवक्ताओं के चैंबर के प्रथम तल का उदघाटन।
गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में सैकड़ों अधिवक्ता रहे मौजूद, विधायक ने दी शुभकामनाएं

ग्रेटर नोएडा। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के सभागार में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को चैंबर रिनोवेशन के प्रथम तल का उद्घाटन जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सैकड़ों अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बार अध्यक्ष मनोज भाटी (बोड़ाकी) एडवोकेट ने की, जबकि संचालन बार सचिव शोभाराम चंदीला ने किया। उद्घाटन के दौरान अधिवक्ताओं ने चैंबर के नवीनीकरण को उपयोगी पहल बताते हुए खुशी जताई।
इस मौके पर चैंबर रिनोवेशन कमेटी एवं वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य जगदीश भाटी, देवीशरण शर्मा, मुकेश कर्दम, दुष्यंत तोमर, दलबीर, ममता चौधरी, भूपेंद्र मंगल, भोपाल सिंह नागर और श्याम सिंह चौधरी सहित सैकड़ों युवा अधिवक्ता उपस्थित रहे।विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने सभी अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के लिए बेहतर सुविधाओं और चैंबर के नवीनीकरण को महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा गया।




