GautambudhnagarGreater noida news

एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ‘आरंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ‘आरंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा, 8 सितंबर 2026। एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके शैक्षणिक जीवन की नई यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य ‘आरंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक संस्कृति, मूल्यों, अनुशासन, कौशल विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में अनिल कुमार बंसल, सेक्रेटरी, एचआईएमटी ग्रुप ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें एचआईएमटी परिवार का हिस्सा बनने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एचआईएमटी के साथ उनकी यात्रा उन्हें सफलता, अनुभव और सीखने के अनेक अवसर प्रदान करेगी। अनमोल बंसल, ज्वाइंट सेक्रेटरी, एचआईएमटी ग्रुप ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में शिक्षा, कौशल और मूल्यों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “शिक्षा आपको ज्ञान देती है, कौशल आपको पेशेवर काबिलियत देते हैं, लेकिन मूल्य आपको यह सिखाते हैं कि अपने ज्ञान और काबिलियत का जिम्मेदारी से इस्तेमाल कैसे किया जाए।” अपने उद्घाटन संबोधन में प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार, ग्रुप डायरेक्टर, एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने कहा कि एचआईएमटी में उपलब्ध विविधतापूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम संस्थान को एक विशिष्ट अकादमिक वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि यहां मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मेसी, एजुकेशन और लॉ जैसे विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थी एक-दूसरे के साथ संवाद, सहयोग और सीखने का अवसर प्राप्त करते हैं। डॉ. विक्रांत चौधरी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एचआईएमटी ग्रुप ने अपने स्वागत संबोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि धैर्य, निरंतरता और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) मुरलीमनोहर पाठक, कुलपति, श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी अंतर्निहित क्षमता और सामर्थ्य को पहचानने का आह्वान करते हुए कहा कि सफलता की शुरुआत स्वयं को पहचानने और अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने से होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने, आत्मविश्वास विकसित करने और अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि आशीष सोनकर, वैज्ञानिक ‘एफ’ एवं अपर निदेशक, एसएजी, डीआरडीओ, नई दिल्ली ने सफलता का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इसके लिए समर्पण, प्रतिबद्धता और अनुशासन बेहद जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहते हुए निरंतर मेहनत करने और चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करने का आह्वान किया। के.पी. सिंह, चेयरमैन, BIS एवं स्किल डेवलपमेंट समिति, FCBM इंडिया तथा ब्रांच चेयरमैन, IIMM, ग्रेटर नोएडा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान औद्योगिक परिवेश में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावसायिक एवं तकनीकी कौशल भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कम्युनिकेशन स्किल्स, लीडरशिप स्किल्स, प्रॉब्लम-सॉल्विंग एबिलिटीज और अन्य इंडस्ट्री-ओरिएंटेड स्किल्स को लगातार विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के विशेष आकर्षण आरजे नावेद, प्रसिद्ध एंटरटेनर, रेडियो जॉकी एवं कंटेंट क्रिएटर रहे। उन्होंने अपने प्रेरक एवं मनोरंजक संबोधन से विद्यार्थियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की पृष्ठभूमि यह तय नहीं करती कि वह भविष्य में क्या बनेगा। विद्यार्थियों को परिस्थितियों को अपनी सीमा न मानते हुए बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। डायरेक्टर मैनेजमेंट प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से एचआईएमटी ग्रुप की स्थापना से लेकर अब तक के सफर और उपलब्धियों की जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिसने माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) अनुज मित्तल, निदेशक, एचआईएमटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी; प्रो. (डॉ.) रमा दत्त, प्राचार्या, हरलाल स्कूल ऑफ लॉ; डॉ. मनोरमा, प्राचार्या-एजुकेशन; नरेंद्र उपाध्याय, एचओडी-आईटी; डॉ. दिनेश कुमार, एचओडी-बायोटेक्नोलॉजी; कविता चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी; भूपेंद्र नागर, सिस्टम एडमिन (आईटी) सहित संस्थान के सभी संकाय सदस्य एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button