एस.डी.आर.वी. कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘फिएस्टा–2026’ में लहराया सफलता का परचम,क्रिएटिव कैनवास पोस्टर मेकिंग’ में ईरा खान ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
एस.डी.आर.वी. कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘फिएस्टा–2026’ में लहराया सफलता का परचम,क्रिएटिव कैनवास पोस्टर मेकिंग’ में ईरा खान ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

ग्रेटर नोएडा ।डी.डब्ल्यू.पी.एस. ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित ‘फिएस्टा–2026’ कार्यक्रम में एस.डी.आर.वी. कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पुरस्कार अपने नाम किए। रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति, टीमवर्क और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों ने विद्यालय को गौरवान्वित किया।
ग्रुप बी के ‘क्रिएटिव कैनवास पोस्टर मेकिंग’ में ईरा खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप सी की शनाया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डी के ‘क्राफ्टेड वंडर्स’ में आदर्शनी एवं रिधिमा तथा ‘ट्रैश टू ट्रेजर’ में काव्या सिंह एवं काव्या शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप डी के ही ‘ट्रैश टू ट्रेजर’ प्रतियोगिता में काव्या एवं दृष्टि तथा ग्रुप ई के ‘ट्रैश टू ट्रेजर’ में रचित और चैतन्य द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। ग्रुप डी की ‘मेहंदी प्रतियोगिता’ में दिव्या ने, ग्रुप ई की प्रतियोगिता ड्रीम्स ऑन कैनवास में साक्षी नागर द्वारा तथा ग्रुप ई के नुक्कड़ नाटक के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप ई के स्लाइड टू सक्सेस (पीपीटी ) में देवेंद्र एवं प्रशांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों ने उनकी सृजनात्मक सोच, मेहनत और प्रतिभा को उजागर किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर प्रयासों और विद्यालय में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।




