GautambudhnagarGreater noida news

आरईआई एक्सपो में ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों ने भारतीय उद्योगों के साथ साझेदारी की संभावनाएं तलाशीं

आरईआई एक्सपो में ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों ने भारतीय उद्योगों के साथ साझेदारी की संभावनाएं तलाशीं

21 ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के 32 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने स्वच्छ ऊर्जा तकनीक, निवेश और व्यावसायिक सहयोग पर दिया जोर

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो 2026 में ऑस्ट्रेलियाई क्लीन एनर्जी प्रतिनिधिमंडल ने भाग लेकर भारतीय कंपनियों के साथ व्यापारिक साझेदारी, तकनीकी सहयोग और निवेश की संभावनाएं तलाशीं। ऑस्ट्रेलियन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट कमीशन (ऑस्ट्रेड) के नेतृत्व में पहुंचे 21 कंपनियों के 32 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में भारत-ऑस्ट्रेलिया सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया।

एक्सपो में स्थापित ऑस्ट्रेलिया पैवेलियन में बैटरी स्टोरेज, सौर ऊर्जा, हाइड्रोजन तकनीक, क्लीन टेक्नोलॉजी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित समाधानों का प्रदर्शन किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर तकनीकी आदान-प्रदान और नए व्यावसायिक अवसरों पर चर्चा की।

ऑस्ट्रेड के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट कमिश्नर मुरे स्पेंस ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया अपनी विशेषज्ञता और तकनीकी क्षमताओं के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा बदलाव को गति दे सकते हैं। भारत में तेजी से बढ़ता नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के लिए साझेदारी और बाजार विस्तार के व्यापक अवसर उपलब्ध करा रहा है।

उन्होंने कहा कि आरईआई एक्सपो दोनों देशों की कंपनियों को एक मंच पर लाने और दीर्घकालिक व्यावसायिक संबंध विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस पहल से ऊर्जा भंडारण, सौर ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और आधुनिक ऊर्जा प्रणालियों के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button