GautambudhnagarGreater noida news

आरईआई एक्सपो और बैटरी शो में आधुनिक सौर तकनीक, बड़े पैमाने पर उत्पादन और ऊर्जा भंडारण पर रहा जोर

घरेलू विनिर्माताओं के दम पर रफ्तार पकड़ेगा भारत का सौर ऊर्जा मिशन

आरईआई एक्सपो और बैटरी शो में आधुनिक सौर तकनीक, बड़े पैमाने पर उत्पादन और ऊर्जा भंडारण पर रहा जोर

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया (आरईआई) एक्सपो और द बैटरी शो इंडिया 2026 में भारतीय कंपनियों ने स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में अपनी तकनीकी क्षमता और उत्पादन का प्रदर्शन किया। आयोजन में 1,080 से अधिक प्रदर्शकों, 1,400 ब्रांडों और 54 हजार से ज्यादा उद्योग पेशेवरों ने भाग लिया।एक्सपो में सौर ऊर्जा के साथ बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली, टॉपकॉन (TOPCon) और हेट्रोजंक्शन (HJT) जैसी आधुनिक तकनीकों पर विशेष जोर रहा। विशेषज्ञों ने कहा कि सरकारी योजनाओं और घरेलू विनिर्माण को मिल रहे प्रोत्साहन से भारत के हरित ऊर्जा क्षेत्र को नई गति मिल रही है।

हैवेल्स इंडिया के असीम गोयल ने ऊर्जा भंडारण को भविष्य के नवाचार का प्रमुख क्षेत्र बताते हुए कहा कि पीएम सूर्य घर योजना आवासीय सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है। वहीं, गोल्डी सोलर की गीतांजलि प्रसाद ने कहा कि पीएलआई और एएलएमएम जैसी पहल घरेलू विनिर्माण को मजबूत कर रही हैं।

सोलरफिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर के अनकेत कपूर ने उच्च दक्षता वाली एचजेटी तकनीक और घरेलू उत्पादन क्षमता के विस्तार पर जोर दिया। वहीं, प्रीमियर एनर्जीज के दीप्तेश हलधर ने कंपनी की बढ़ती सेल और मॉड्यूल उत्पादन क्षमता के साथ आधुनिक सौर मॉड्यूल तथा भविष्य में बैटरी ऊर्जा भंडारण समाधान पेश करने की योजनाओं की जानकारी दी। एक्सपो में प्रदर्शित तकनीकों को भारत की स्वच्छ ऊर्जा जरूरतों और आत्मनिर्भर विनिर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button