EducationGreater Noida

बड़े धूमधाम से मनाया गया जी डी गोयनका, स्वर्ण नगरी में दशहरा त्यौहार।

बड़े धूमधाम से मनाया गया जी डी गोयनका, स्वर्ण नगरी में दशहरा त्यौहार।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। दशहरा त्यौहार हर वर्ष पूरे भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। हमारे विद्यालय जी डी गोयनका, स्वर्ण नगरी , ग्रेटर नॉएडा में बड़े धूमधाम से मनाया गया।छात्रों द्वारा दशहरा पर असेंबली आयोजित की गयी जिसमें नन्हे नन्हे छात्रों ने कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रार्थना और दुर्गास्त्रोत्रं नृत्य से किया। छात्रों द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जैसे दशहरा हम क्यों मानते हैं , उत्तर भारत , वेस्ट बंगाल और कई प्रांतों में यह त्यौहार कैसे मनाया जाता है इसकी जानकारी दी। भगवान् राम ,सीता , लक्ष्मण ,हनुमान और रावण की पोशाकों में सुसज्जित छात्रों ने मन मोह लिया। नवरात्रों की कहानी ,कविता और गर्भा डांडिया की प्रस्तुति देखकर आनंद ही आ गया। रावण दहन आयोजन हर्षो उल्लास पूर्वक हुआ। हमारी प्रधानाचार्य डॉ रेणू सेहगल ने छात्रों को दशहरा की बहुत शुभकामनाएं दी और बुराई पर अच्छाई की जीत होती है इस त्यौहार का महत्त्व बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button