GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर नोएडा में पहली सेमी-क्लासिकल डांस वर्कशॉप, ‘क़ुबूल’ पर थिरके डांसर्स

ग्रेटर नोएडा में पहली सेमी-क्लासिकल डांस वर्कशॉप, ‘क़ुबूल’ पर थिरके डांसर्स

ग्रेटर नोएडा। गामा-1 स्थित ऑस्टिन स्टूडियो में रविवार को पहली सेमी-क्लासिकल डांस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कथक में प्रशिक्षित एवं ग्रेजुएट डांसर पलक शर्मा द्वारा आयोजित इस वर्कशॉप में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से आए डांसर्स ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

वर्कशॉप में दिल्ली, गुरुग्राम, बदरपुर बॉर्डर, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा से प्रतिभागी पहुंचे। इस दौरान लोकप्रिय गीत ‘क़ुबूल’ पर सेमी-क्लासिकल कोरियोग्राफी सिखाई गई। शुरुआत में कुछ मूवमेंट्स प्रतिभागियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन पलक शर्मा ने अपनी सहज और सरल प्रशिक्षण शैली से स्टेप्स को समझाया, जिससे प्रतिभागियों ने आसानी से उन्हें सीखा।

वर्कशॉप के समापन पर ग्रुप और सोलो परफॉर्मेंस का विशेष शोकेस आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के जरिए नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों के दौरान स्टूडियो में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा।

पलक शर्मा ने बताया कि वर्कशॉप का उद्देश्य सेमी-क्लासिकल डांस को अधिक लोगों तक पहुंचाना और अलग-अलग स्तर के डांसर्स को सीखने के साथ अपनी कला प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए जल्द ही एक और सेमी-क्लासिकल डांस वर्कशॉप आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button