GautambudhnagarGreater noida news

HIMT में ‘जेनेसिस 2026’ का शानदार आयोजन, टैलेंट और स्टाइल का दिखा जलवा

HIMT में ‘जेनेसिस 2026’ का शानदार आयोजन, टैलेंट और स्टाइल का दिखा जलवा

ग्रेटर नोएडा। हरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (HIMT), ग्रेटर नोएडा में बीबीए और एमबीए के नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘जेनेसिस 2026’ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर एंड मिस फ्रेशर, स्टाइल आइकॉन और शोस्टॉपर प्रतियोगिता रही। विभिन्न गतिविधियों और मंच प्रस्तुतियों के बाद एमबीए से अभिषेक गौतम व खुशी तथा बीबीए से दक्ष प्रीत सिंह व प्रियांशी को क्रमशः मिस्टर एवं मिस फ्रेशर चुना गया।एमबीए स्टाइल आइकॉन का खिताब कृष्णा और सोनिया, जबकि बीबीए स्टाइल आइकॉन विवेक और अंकिता ने हासिल किया। बॉयज शोस्टॉपर आयुष और गर्ल्स शोस्टॉपर आरती रहीं।

कार्यक्रम में संगीत, फैशन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों ने माहौल को उत्साह से भर दिया। HIMT ग्रुप के चेयरमैन एच.एस. बंसल ने नए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। सेक्रेटरी अनिल कुमार बंसल और जॉइंट सेक्रेटरी अनमोल बंसल ने विद्यार्थियों का HIMT परिवार में स्वागत किया।

ग्रुप डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज जीवन में पढ़ाई के साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता, संवाद कौशल और टीम भावना का विकास भी महत्वपूर्ण है। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया, जबकि एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. विक्रांत चौधरी ने नए विद्यार्थियों को सहयोग और मार्गदर्शन का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और विद्यार्थियों के लिए नई दोस्ती, नए अवसर और नई उम्मीदों से भरे नए सफर की यादगार शुरुआत बना।

Related Articles

Back to top button