GautambudhnagarGreater noida news

परसंदी देवी कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

परसंदी देवी कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

बिलासपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को परसंदी देवी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, बिलासपुर में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की निर्देशिका द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों और ओजस्वी भाषण के माध्यम से विकसित एवं सशक्त भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने शिक्षा, विकास, युवा शक्ति और देश के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विचार साझा किए।प्रतियोगिता में अनामिका प्रजापति/रामदास प्रजापति (बीएससी तृतीय सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोफिया नौशाद और ऋषिका शर्मा (बीए तृतीय सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि संध्या तेजवीर (बीए पंचम सेमेस्टर) तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर डॉ. दीपा, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. सुनील सैनी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related Articles

Back to top button