GautambudhnagarGreater noida news

जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

राहुल भाटी और संगीत चौधरी का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

ग्रेटर नोएडा। 2 अक्टूबर 2026 को विद्यालय नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तत्वावधान में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।

प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज, पारसौल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 11 के छात्र राहुल भाटी ने गेंदबाजी तथा कक्षा 12 के छात्र संगीत चौधरी ने बल्लेबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया।

वहीं, कक्षा 11 के ऑलराउंडर खिलाड़ी राहुल, पुत्र श्री ब्रजेश, का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रिजर्व खिलाड़ी के रूप में किया गया।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से किसान इंटर कॉलेज, पारसौल के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह, प्रबंधक धर्मपाल सिंह एवं समस्त स्टाफ में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंधक एवं समस्त स्टाफ ने चयनित खिलाड़ियों, उनके पी.टी.आई. जयपाल भंडारी तथा सहयोगी स्टाफ को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button