GautambudhnagarGreater noida news

समाजसेवा और गुर्जर समाज को जागरूक करने का युवा सविंदर भाटी को मिला ईनाम, भाजपा में बड़े पद के साथ सविंदर भाटी की हुई एंट्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बने प्रदेश उपाध्यक्ष

समाजसेवा और गुर्जर समाज को जागरूक करने का युवा सविंदर भाटी को मिला ईनाम, भाजपा में बड़े पद के साथ सविंदर भाटी की हुई एंट्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बने प्रदेश उपाध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा। अपनी काबिलियत और समाज सेवा और गुर्जर समाज को जगह-जगह जागरूक करने वाले युवा सविंदर भाटी को भारतीय जनता पार्टी ने उनकी मेहनत का इनाम दिया है और भारतीय जनता पार्टी में बड़े पद के साथ उनकी एंट्री हुई है जो चर्चा का विषय बनी हुई है शुक्रवार को सैंकड़ों लोग उनके निवास पर पहुंचे और उनका स्वागत किया आपको बता दें की सविंदर भाटी जो मूल रूप से मुर्शदपुर गांव के रहने वाले हैं और उन्होंने ग्रेटर नोएडा में अपनी एक पहचान बनाई है व्यापार के क्षेत्र में उनकी अलग पहचान है लेकिन पिछले कई महीनो में वह गांव गांव जाकर कार्यक्रम कर रहे हैं और समाज को जागरुक कर रहे हैं संविदर भाटी अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के उपाध्यक्ष हैं गुर्जर महासभा की टीम गांव गांव जाकर लोगों को जागरुक कर रही है और समाज सुधार और बच्चों में शिक्षा के महत्व के बारे में लोगों को बता रही है उस टीम में सविंदर भाटी भी शामिल हैं मैं खुद उनके कार्यक्रमों में शामिल हुआ हूं तो वह सिर्फ यही कहते नज़र आते थे कि हमारा मकसद है कि हमारा समाज जागरूक हो और सत्ता में भी हिस्सेदारी हमारी हो इसके अलावा उन्होंने युवाओं को नशे की लत और फिजूलखर्ची छोड़कर शिक्षा के ऊपर जोर देने पर फोकस किया है हालांकि वह कार्यक्रमों में कहते नजर आते थे की राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं है लेकिन उनकी काबिलियत को देखकर पार्टी ने उन्हें इनाम दिया है और बड़ी जिम्मेदारी उन्हें दी है और भाजपा पिछडा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष सविंदर भाटी बने हैं उन्होंने इस मौके पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है वह उसे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे

Related Articles

Back to top button