GautambudhnagarGreater noida news

5 अक्टूबर तक वार्ता नहीं हुई तो सूरजपुर कलेक्ट्रेट का घेराव: अमन ठाकुर

5 अक्टूबर तक वार्ता नहीं हुई तो सूरजपुर कलेक्ट्रेट का घेराव: अमन ठाकुर

रोनीजा में भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) की बैठक, जेवर टोल के मुद्दे पर भी आंदोलन की चेतावनी

ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) की ओर से गांव रोनीजा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर समेत पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। बैठक में संगठन के विस्तार के साथ किसानों की विभिन्न समस्याओं और आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई।राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट पर हुए प्रदर्शन के दौरान शासन-प्रशासन ने 5 अक्टूबर के आसपास जिलाधिकारी और सक्षम अधिकारियों के साथ वार्ता कराने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि यदि तय समय तक किसानों के साथ वार्ता नहीं होती है, तो संगठन 5 अक्टूबर के बाद सूरजपुर कलेक्ट्रेट का दोबारा घेराव करेगा।बैठक में जेवर टोल प्लाजा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। अमन ठाकुर ने आरोप लगाया कि टोल-फ्री कार्ड के नाम पर किसानों से ऐसे दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, जिन्हें पूरा करना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) द्वारा जेवर टोल प्लाजा का भी घेराव किया जाएगा।

बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अशोक प्रधान, प्रमोद भाटी, निरंजन गौड़, एचपी सिंह छौकर, हरिओम सिंह, कयूम उद्दीन, मनीष अत्री समेत संगठन के कई पदाधिकारी और सैकड़ों स्थानीय किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button