नमो सेवा की अनकही कहानियाँ’ का मंचन, जनसेवा के प्रेरक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास
नमो सेवा की अनकही कहानियाँ’ का मंचन, जनसेवा के प्रेरक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

ग्रेटर नोएडा। जीएल बजाज कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में ‘नमो सेवा की अनकही कहानियाँ’ अभियान के तहत नाटकीय मंचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से प्रेरित जनसेवा के कार्यों और प्रेरक कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, जिला प्रभारी कानता कर्दम, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक मास्टर तेजपाल नागर, विधायक धीरेन्द्र सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, एमएलसी नरेंद्र भाटी, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, क्षेत्रीय मंत्री आयुष पंवार और जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा को जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने का कार्य किया है। ‘नमो सेवा की अनकही कहानियाँ’ के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले सेवा कार्यों को सामने लाया जाएगा, ताकि अन्य लोग भी जनसेवा के लिए प्रेरित हों।उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 से नरेंद्र मोदी के प्रशासनिक और राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई थी और 7 अक्टूबर 2026 को उनके 25 वर्ष के सेवा संकल्प पूरे हो रहे हैं। उन्होंने गुजरात में भूकंप के बाद पुनर्निर्माण, निवेश को बढ़ावा देने और वर्ष 2014 के बाद देश के विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया। साथ ही धारा 370, सड़क, एयरपोर्ट, बंदरगाह और रेल नेटवर्क के विस्तार तथा अयोध्या, काशी और उज्जैन में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया।क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि सेवा की भावना समाज को मजबूत बनाती है। प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर जरूरतमंदों की मदद करके राष्ट्रनिर्माण में योगदान दे सकता है।जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सेवा संकल्प के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में प्रणीत भाटी, योगेश चौधरी, सतेन्द्र अवाना, सुनील भाटी, रकम सिंह भाटी, विजय भाटी, गजेंद्र मावी, वीरेंद्र भाटी, सतेन्द्र नागर, अरुण प्रधान, कर्मवीर आर्य, मनोज चौधरी, संजय चेची, नरेंद्र भाटी, अश्वनी गोयल, राज नागर, विमल पुंडीर, राजीव सिंघल, योगेंद्र भाटी, अजीत मुखिया, सुनील रावत सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।




