GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर हाइट्स पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा और नैतिकता पर हुई सीबीपी कार्यशाला

ग्रेटर हाइट्स पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा और नैतिकता पर हुई सीबीपी कार्यशाला

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर हाइट्स पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में सीबीएसई द्वारा आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम (सीबीपी ) के अंतर्गत “साइबर सुरक्षा और नैतिकता”विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को वर्तमान डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और छात्रों को सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग के लिए मार्गदर्शन देना था।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में साइबर विशेषज्ञ ने बताया कि कैसे हमें अपने पासवर्ड को सुरक्षित रखना चाहिए, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए, फिशिंग, हैकिंग, साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने के खतरों से कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने डिजिटल नागरिकता और डिजिटल नैतिकता पर विशेष जोर दिया।

सभी शिक्षकों ने इस कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया और साइबर सुरक्षा से जुड़े अपने संदेहों का समाधान प्राप्त किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्र्या राधा शर्मा ने कहा कि आज के समय में केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों को एक जिम्मेदार और सुरक्षित डिजिटल नागरिक बनाना भी अत्यंत आवश्यक है। स्कूल के चेयरमैन योगेश भाटी ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं निश्चित रूप से हमारे शिक्षकों और छात्रों को तकनीक का सही और नैतिक उपयोग सिखाने में सहायक सिद्ध होंगी।कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागी शिक्षकों को सीबीएसई द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Related Articles

Back to top button