GautambudhnagarGreater noida news

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में कैलाश इंस्टीट्यूट की शानदार सहभागिता

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में कैलाश इंस्टीट्यूट की शानदार सहभागिता

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2026 के चौथे संस्करण में कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित मेले में संस्थान ने हॉल-8 के स्टॉल नंबर 08/15 पर अपनी शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का प्रदर्शन किया।

कैलाश इंस्टीट्यूट की प्रदर्शनी में नर्सिंग, स्वास्थ्य सेवा एवं संबद्ध स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों, प्रशिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में मानव रूपी कृत्रिम डमी मॉडल और मानव कंकाल का मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बड़ी संख्या में आगंतुकों ने स्टॉल का अवलोकन कर संस्थान की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

संस्थान के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल ने कहा कि ऐसे बड़े मंच विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, ज्ञान और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। वहीं शैक्षणिक निदेशक बिंदिया गोयल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों में विद्यार्थियों की सहभागिता से उनके आत्मविश्वास, संचार कौशल और व्यावसायिक समझ का विकास होता है।

कार्यक्रम में डॉ. ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता, निदेशक शासकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, सुशील शर्मा, सहायक महाप्रबंधक कैलाश अस्पताल, सविता शर्मा, निदेशक कैलाश अस्पताल, वरिष्ठ संकाय सदस्य आर्ट ऑफ लिविंग, डॉ. अर्चना गुप्ता, वरिष्ठ परामर्शदाता जीआईएमएस तथा डॉ. नीतू देवी, नर्सिंग परामर्शदाता यूपीएसएमएफ सहित कई गणमान्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इस दौरान संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेने के साथ देश-विदेश से आए आगंतुकों से संवाद करने का अवसर मिला।

कैलाश इंस्टीट्यूट की इस सहभागिता ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और कौशल विकास के क्षेत्र में संस्थान की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

Related Articles

Back to top button