GautambudhnagarGreater noida news

सविता शर्मा कासना बनीं भीम ब्रिगेड ट्रस्ट की उत्तर प्रदेश महिला अध्यक्ष

सविता शर्मा कासना बनीं भीम ब्रिगेड ट्रस्ट की उत्तर प्रदेश महिला अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा/नई दिल्ली, 06 जून 2026।भीम ब्रिगेड ट्रस्ट द्वारा सामाजिक न्याय, जनहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से श्रीमती सविता शर्मा कासना को उत्तर प्रदेश महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें 06 जून 2026 को संगठन का आधिकारिक कार्यभार सौंपा गया। इस अवसर पर भीम ब्रिगेड ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक अंकित भीम सिंह तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जोली खोसला ने संयुक्त रूप से कहा कि सविता शर्मा कासना लंबे समय से समाज के दबे-कुचले एवं वंचित वर्गों की आवाज़ को बुलंद करती रही हैं। उनका संगठन से लगभग 17 वर्षों पुराना संबंध रहा है तथा उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि भीम ब्रिगेड ट्रस्ट की स्थापना स्वर्गीय प्रो. भीम सिंह द्वारा 12 दिसंबर को 12 बजे 12 मिनट 12 सेकंड पर दिल्ली के जंतर-मंतर से जनता को न्याय एवं अधिकार दिलाने के उद्देश्य से की गई थी। संगठन आज भी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों में जुटा हुआ है। राजीव जोली खोसला ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सविता शर्मा कासना स्वर्गीय प्रो. भीम सिंह के मिशन और विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी तथा अधिक से अधिक राष्ट्रभक्त एवं समाजसेवी लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगी। अपने संबोधन में सविता शर्मा कासना ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह भीम ब्रिगेड ट्रस्ट की विचारधारा एवं जनसेवा के मिशन को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी। अंत में संगठन पदाधिकारियों ने सविता शर्मा कासना को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Back to top button