भाजपा ने सैयद अहसान अख्तर को जनसंपर्क अभियान हेतु किया उत्तर प्रदेश का राज्य प्रभारी नियुक्त
भाजपा ने सैयद अहसान अख्तर को जनसंपर्क अभियान हेतु किया उत्तर प्रदेश का राज्य प्रभारी नियुक्त

उत्तर प्रदेश/ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तर प्रदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष कुँवर बासित अली ने सैयद अहसान अख्तर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसंपर्क अभियान के लिए उत्तर प्रदेश का राज्य प्रभारी नियुक्त किया है। यह अभियान 8 जून से 14 जून 2026 तक पूरे उत्तर प्रदेश में चलाया जाएगा। अभियान के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक उपलब्धियों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से गरीब, किसान, महिला, युवा एवं समाज के सभी वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लाभों को जनसामान्य तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेशभर में वृहद वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाएगा। अपनी नियुक्ति पर सैयद अहसान अख्तर ने भाजपा नेतृत्व एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुँवर बासित अली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करेंगे।




