GautambudhnagarGreater noida news

दनकौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब सेवा शुरू,फार्मासिस्ट-लैब टेक्नीशियन ने संभाला कार्यभार।स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से की थी चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह ने सुविधाएं बढ़ाने की मांग 

दनकौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब सेवा शुरू,फार्मासिस्ट-लैब टेक्नीशियन ने संभाला कार्यभार।स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से की थी चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह ने सुविधाएं बढ़ाने की मांग 

ग्रेटर नोएडा। दनकौर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में सोमवार को नई लैब सेवा शुरू हो गई। लंबे समय से रिक्त चल रहे फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन के पदों पर नियुक्त कर्मियों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस सुविधा से मरीजों को अब खून की जांच के लिए निजी लैब या अन्य अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।नवनियुक्त लैब टेक्नीशियन के कार्यभार संभालने के बाद अस्पताल परिसर में शुरू हुई लैब का उद्घाटन दनकौर चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों व कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। सिंह ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर आने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।आपको बता दें की स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह ने सुविधाएं बढ़ाने की मांग की थी उन्होंने बताया की जल्द ही सुविधाएं और बढ़ाई जाएंगी।निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कुछ कमियां भी सामने आईं। पीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इन चिन्हित कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले आठ दिनों के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी।स्थानीय लोगों ने अस्पताल में लैब सुविधा शुरू होने पर खुशी व्यक्त की और इसे क्षेत्र के मरीजों के लिए बड़ी राहत बताया। इस अवसर पर शैलेंद्र गोविल, जगदीश अग्रवाल, समाजसेवी राजू उपाध्याय, राकेश गोयल, दीपक कौशिक,महमूद, बबन, ईश्वर सिंह,धर्मेंद्र, सुरेन्द्र,राहुल, हरिओम,सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button