हिंडन पुल पर रोड की मैस्टिक का कार्य मंगलवार से,एक-एक लेन पर होगा कार्य, संभल कर चलें
हिंडन पुल पर रोड की मैस्टिक का कार्य मंगलवार से,एक-एक लेन पर होगा कार्य, संभल कर चलें

ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट वेस्ट को जोड़ने वाले सबसे प्रमुख मार्ग हिंडन पुल के सड़क की मैस्टिक का कार्य मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। हिंडन पुल पर दोनों तरफ (चार मूर्ति चौक से नोएडा के तरफ जाने और नोएडा से चार मूर्ति चौक की तरफ आने पर रोड टूट रही है। इसके रिपेयर की जरूरत है। चार मूर्ति चौक पर अंडरपास का निर्माण तेजी से चल रहा है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की मंशा है कि हिंडन पुल पर रोड का कार्य भी अंडरपास के साथ ही पूरा कर लिया जाए, ताकि वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-7 की तरफ से मंगलवार से मैस्टिक का कार्य शुरू होने जा रहा है । ट्रैफिक पुलिस के सुझाव पर नोएडा से चार मूर्ति चौक आने पर एक एक लेन पर कार्य शुरू किया जाएगा। यह लेन वाहनों के लिए बंद रहेगी। सोमवार को इसका ट्रायल भी किया गया। एक लेन का कार्य पूरा होने के बाद दूसरे लेन पर काम होगा। इस तरह लगभग डेढ़ माह में मैस्टिक का कार्य पूरा होगा। प्राधिकरण के जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने कहा है मैस्टिक के कार्य की जरूरत को देखते हुए मंगलवार से शुरू कराया जाएगा। लगभग डेढ़ माह में संपन्न होगा। उन्होंने वाहन चालकों से सहयोग के अपील की है।




