आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग तथा संबद्ध शाखाओं के छात्रों के लिए “Save Your Study Time” विषय पर एक कार्यशाला का हुआ आयोजन
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग तथा संबद्ध शाखाओं के छात्रों के लिए “Save Your Study Time” विषय पर एक कार्यशाला का हुआ आयोजन
ग्रेटर नोएडा।आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्र-केंद्रित अधिगम के लिए प्रसिद्ध है, ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग तथा संबद्ध शाखाओं के छात्रों के लिए “Save Your Study Time” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किय। इस कार्यशाला का संचालन ब्रम्हाकुमारी से बी के रेनु और बीके संध्या ने किया। उन्होंने छात्रों को केंद्रित अध्ययन, ध्यान भटकाव को नियंत्रित करने और मानसिक स्पष्टता बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय बताए। वक्ताओं ने सरल लेकिन प्रभावी आदतों को अपनाने पर जोर दिया, जिससे अध्ययन समय का बेहतर उपयोग किया जा सके।कार्यक्रम में निदेशक डॉ. मयंक गर्ग, डीन अकादमिक डॉ. विष्णु शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. जया सिन्हा, डॉ. संध्या उमराव, डॉ. निशांत गुप्ता और डॉ. हरिओम त्यागी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को अनुशासित और संरचित अध्ययन पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित किया।छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सत्र की व्यावहारिक उपयोगिता की सराहना की। कार्यशाला सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई, जिससे प्रतिभागी अधिक प्रेरित और अपनी पढ़ाई को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए सक्षम महसूस कर रहे थे।




