ग्रेटर नोएडा के GNIOT में निदेशक के पद पर तैनात डॉ. सविता मोहन के पुत्र अर्जुन मोहन ने JEE Mains 2026 में 99.47 परसेंटाइल प्राप्त की सराहनीय उपलब्धि
ग्रेटर नोएडा के GNIOT में निदेशक के पद पर तैनात डॉ. सविता मोहन के पुत्र अर्जुन मोहन ने JEE Mains 2026 में 99.47 परसेंटाइल प्राप्त की सराहनीय उपलब्धि

शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के प्रतिभाशाली छात्र अर्जुन मोहन ने JEE Mains 2026 परीक्षा में 99.47 परसेंटाइल प्राप्त कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि समूचे शिक्षा जगत के लिए भी एक प्रेरणा है उनकी इस उपलब्धि के पीछे कठिन परिश्रम, समर्पण एवं अनुशासन की अहम भूमिका रही है । अर्जुन एक शिक्षित परिवार से आते हैं। उनकी माता, डॉ. सविता मोहन, ग्रेटर नोएडा स्थित प्रतिष्ठित संस्थान GNIOT (ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अर्जुन मोहन को प्रारंभ से ही शिक्षा के प्रति जागरूक और समर्पित बनाया।परिवार का मानना है कि:“लक्ष्य को सर्वोपरि रखकर यदि विद्यार्थी पूरे मनोयोग और नियमबद्धता के साथ अध्ययन करे, तो कोई भी असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।”आर्यन की यह सफलता उन सभी विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणास्रोत है, जो कठिन परिश्रम के साथ अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। अर्जुन मोहन इस सफलता का श्रेय अपनी मेहनत के साथ-साथ अपने गुरु नीरज कटिहार और कपिल त्यागी के मार्गदर्शन को भी देते हैं।




